CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

हसदेव नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक की डूबकर मौत, दो सुरक्षित


📰 CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम

कोरबा / दर्री | दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव नदी में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से लापता युवक का शव गोताखोरों ने दो दिन बाद नदी से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, नौशाद अंसारी (22 वर्ष), पिता कलीमुद्दीन अंसारी, निवासी जय भगवान गली, दर्री, कोरबा, 8 मार्च को अपने दो दोस्तों के साथ दर्री थाना क्षेत्र के धनवार पारा स्थित हसदेव नदी में नहाने गए थे।

बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर करीब 11:30 बजे तीनों युवक नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान अचानक गहराई में जाने के कारण नौशाद अंसारी पानी में डूब गया।

घटना को देख आसपास मौजूद लोगों और स्थानीय युवाओं ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और दो अन्य दोस्तों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन नौशाद अंसारी नदी की तेज धारा में बह गया और लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। लगातार तलाश के बाद 10 मार्च 2026 को गोताखोरों ने नदी से शव बरामद कर लिया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads

CG ई खबर
डिजिटल मीडिया
ओम प्रकाश पटेल
ओम प्रकाश पटेल
संस्थापक / संपादक