CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, पैसे मांगने वाली महिला पचपेड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार



(CG ई खबर | बिलासपुर जिला रिपोर्टर : रेणु कैवर्त)

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पैसे मांगने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने युवक को अपने जाल में फंसाकर उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इसके बाद वह लगातार युवक को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रही थी। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने मामले की शिकायत पचपेड़ी थाने में दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और योजना बनाकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला युवक से लगातार पैसे वसूलने की कोशिश कर रही थी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में कोई और व्यक्ति शामिल तो नहीं है।

CG ई खबर
आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7


Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads