CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


महिला दिवस व होली मिलन समारोह में दिखी महिलाओं की रचनात्मकता और एकता


कोरबा / छत्तीसगढ़ (CG ई खबर) कोरबा 29 मार्च
को होटल टॉप एंड टाउन में महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोरबा, कुसमुंडा, एनटीपीसी, गोपालपुर और बाकीमोंगरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की खास आकर्षण छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल रहे, जहां पारंपरिक स्वाद ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही साड़ी और कपड़ों के बैग की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने महिलाओं की रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित किया।

यह आयोजन सदगुरु कबीर चेतना महिला मंडल, कुसमुंडा के तत्वाधान में संपन्न हुआ, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंडल की ओर से सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

आयोजकों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे, जिससे महिलाओं को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता रहेगा।

Top Post Ad

Below Post Ad