(CG ई खबर प्रमुख संपादक ओम प्रकाश पटेल)
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के बिलासपुर दौरे के दौरान सर्किट हाउस के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सर्किट हाउस में प्रवेश को लेकर गौरी गुप्ता और पुलिस के बीच विवाद शुरू हुआ। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी और आम लोगों के साथ नेताओं के प्रवेश पर भी नियंत्रण रखा गया था। इसी दौरान गौरी गुप्ता ने पुलिसकर्मियों पर प्रोटोकॉल न समझने का आरोप लगाया और कथित तौर पर कहा— “क्या आप प्रोटोकॉल नहीं जानते? एसपी भी नहीं रोकते, एसपी से बात कराओ।”
कुछ देर के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर ली गई।
विकास कार्यों की सौगात भी
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर को कई विकास कार्यों की सौगात दी। रिवर व्यू स्थित अटल परिसर का उद्घाटन किया गया, जहां कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के साथ हुई।
मुख्यमंत्री ने करीब 12.43 करोड़ रुपये की लागत से बने भवनों का लोकार्पण किया, वहीं 14.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इसके तहत इमलीपारा में 10 करोड़ का कॉम्प्लेक्स, मराठी कन्या शाला में नया फ्लोर और रक्षित आरक्षी केंद्र का उद्घाटन शामिल है।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का निर्माण उनके संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर निर्माण का निर्णय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
👉 एक ओर विकास कार्यों की सौगात, तो दूसरी ओर प्रोटोकॉल को लेकर विवाद—CM दौरे में दोनों तस्वीरें आई सामने।

