नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री को ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के से हिरासत में लिया।
पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे कौशांबी
मिली जानकारी के अनुसार, विनोद तिवारी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कौशांबी पहुंचे हुए थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पीएम के खिलाफ टिप्पणी के बाद बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक मंच पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया था और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अब कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
राजनीतिक हलकों में हलचल
इस गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

