नरियरा गांव में मिला लापता लिपिक का शव: 13 अप्रैल से था गायब, तालाब में मिला शव

CG.ई ख़बर


जांजगीर : तालाब में मिला लापता लिपिक का शव, 13 अप्रैल से था गायब

जांजगीर / मुलमुला (CG ई खबर) : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां 13 अप्रैल से लापता एक लिपिक का शव तालाब में बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, लिपिक नहाने के लिए तालाब गया था, जिसके बाद से वह अचानक लापता हो गया था।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी। शुरुआती जांच में तालाब के पास से लिपिक की साइकिल, चप्पल और घर से ले जाए गए कपड़े मिले थे, जिससे आशंका गहराई थी कि वह तालाब में डूब गया है।

पुलिस ने पहले भी तालाब में जाल डालकर खोजबीन की थी, लेकिन कीचड़ में शव फंसे होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। हाल ही में नहर से तालाब में पानी भरने के बाद शव ऊपर आ गया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ।

घटना नरियरा गांव की बताई जा रही है। मृतक भिलौनी गांव के एक स्कूल में लिपिक के पद पर कार्यरत था। सूचना मिलते ही मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

3/related/default