CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

युवा जोश में गौ सम्मान अभियान, 27 अप्रैल को ‘तहसील चलो’ का आह्वान


कोरबा (CG ई खबर) :
धर्म सेना गौ सेवा कोरबा द्वारा चलाए जा रहे गौ सम्मान अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में युवा आगे आकर इस अभियान को मजबूती दे रहे हैं।

अभियान के तहत 27 अप्रैल को “तहसील चलो, तहसील चलो” का नारा देते हुए एकजुट होने की अपील की गई है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित कराने के संकल्प को लेकर जनसमर्थन जुटाना है।

संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

युवाओं में दिख रहा उत्साह गौ सेवा और संरक्षण के इस अभियान को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने की अपील की जा रही है।

धर्मसेना अपील: सभी नागरिकों से 27 अप्रैल को तहसील पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads