कबाड़ चोरी के खेल में अधिवक्ता की भूमिका पर सवाल, पत्रकार को धमकी का ऑडियो वायरल

CG.ई ख़बर


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

कोरबा, 26 अप्रैल 2026। जिले में अवैध कबाड़ चोरी के मामलों के बीच एक नया विवाद सामने आया है, जिसमें एक अधिवक्ता की कथित संलिप्तता और पत्रकार को धमकी देने का मामला सुर्खियों में है।

मिली जानकारी के अनुसार, अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े एक मामले में अधिवक्ता कमलेश साहू का नाम सामने आया है। आरोप है कि उन्होंने कबाड़ कारोबारी मुकेश साहू का पक्ष लेते हुए एक पत्रकार को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पत्रकार को धमकी, FIR दर्ज

बताया जा रहा है कि पत्रकार द्वारा कबाड़ से जुड़े मामले में खबर प्रकाशित किए जाने के बाद विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसके बाद अधिवक्ता ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। मामले की शिकायत पर पुलिस चौकी मानिकपुर, थाना कोतवाली कोरबा में अपराध क्रमांक 366/2026 के तहत धारा 296 एवं 351(2) BNS में FIR दर्ज की गई है।

पुलिस जांच में जुटी

सूत्रों के अनुसार, यह मामला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई तेज हुई। पुलिस अब वायरल ऑडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पुराने मामलों को लेकर भी चर्चा

इस प्रकरण के सामने आने के बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों और आरोपों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इन सभी आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

अवैध कबाड़ कारोबार पर फिर उठे सवाल

घटना के बाद कोरबा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार और उससे जुड़े नेटवर्क को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है ताकि पत्रकारों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे।


👉 नोट: इस खबर में लगाए गए आरोप संबंधित पक्षों के बयानों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित हैं। मामले की सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

3/related/default