CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

वॉशिंगटन से बड़ी खबर | व्हाइट हाउस डिनर में फायरिंग से हड़कंप


वॉशिंगटन डीसी (CG ई खबर) :
अमेरिका की राजधानी में आयोजित सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान अचानक फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति , उनकी पत्नी और उपराष्ट्रपति समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।


सुरक्षा में सेंध, एजेंट पर चलाई गोली

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी की पहचान कोल थॉमस एलन के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। वह (कैलिफोर्निया) का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताया गया है कि आरोपी ट्रेन के जरिए होते हुए वॉशिंगटन पहुंचा और वॉशिंगटन हिल्टन होटल में गेस्ट के तौर पर ठहरा था—यही कार्यक्रम स्थल भी था।

सीक्रेट सर्विस अधिकारियों के मुताबिक, उसने सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की और इस दौरान एक एजेंट पर गोली चला दी। आरोपी के पास से शॉटगन, हैंडगन और कई चाकू बरामद किए गए हैं।


पढ़ाई-लिखाई में तेज, फिर बना हमलावर

जांच में सामने आया कि आरोपी ने साल 2017 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और 2025 में से कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।

वह एक प्राइवेट संस्था में पढ़ाने का काम भी करता था और दिसंबर 2024 में उसे ‘टीचर ऑफ द मंथ’ भी चुना गया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने यह हमला अकेले ही अंजाम दिया।


कमला हैरिस को दिया था चंदा

फेडरल इलेक्शन कमीशन (FEC) के रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी ने अक्टूबर 2024 में के चुनाव अभियान को 25 डॉलर का चंदा भी दिया था।

उसकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उसने से ग्रेजुएशन किया था और बाद में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल की।


जांच जारी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

फिलहाल अमेरिकी एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CG ई खबर के साथ बने रहें, हर बड़ी अपडेट सबसे पहले।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads