ads 90x728

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियां पहले घोषित, 20 अप्रैल से बंद रहेंगे स्कूल


रायपुर।
छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। राज्य शासन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों में संशोधन करते हुए अब 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

यह आदेश प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। पहले जहां ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू होना निर्धारित था, वहीं लगातार बढ़ते तापमान और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए इसे पहले लागू करने का फैसला लिया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

हालांकि, यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। शिक्षकों को पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

सरकार के इस फैसले से जहां एक ओर छात्रों को गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं अभिभावकों ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads