CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

दुर्ग में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: प्रेमी छात्र ने की छात्रा की गला दबाकर हत्या


दुर्ग।
जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी छात्र ने अपनी ही प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने युवती को बेहोश समझते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा को फोन भी किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

📍 किराए के मकान में रहती थी छात्रा

पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय यूनेश्वरी वर्मा की रहने वाली थी और दुर्ग के में B.Ed की पढ़ाई कर रही थी। वह पिछले दो वर्षों से पढ़ाई के सिलसिले में पुलगांव क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी।

आरोपी कार्तिक राम साहू (27 वर्ष) का निवासी है और वह भी उसी कॉलेज में B.Ed का छात्र है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था।

⚠️ फोन नहीं उठाने पर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, फोन कॉल नहीं उठाने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। इसके बाद आरोपी युवक यूनेश्वरी को सुभाष नगर स्थित अपने किराए के कमरे में ले गया, जहां दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हुई।

बताया जा रहा है कि बहस के दौरान आरोपी गुस्से में आ गया और उसने यूनेश्वरी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

🚑 खुद ही बुला ली एम्बुलेंस

हत्या के बाद आरोपी ने युवती को बेहोश समझकर 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। जब टीम मौके पर पहुंची, तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। आरोपी युवक मौके पर ही मौजूद था।

सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

👨‍👩‍👧 परिवार को नहीं थी जानकारी

मृतिका के पिता ने बताया कि यूनेश्वरी उनके दो बेटों में इकलौती बेटी थी और पढ़ाई के लिए दुर्ग में रह रही थी। परिवार को उसके प्रेम संबंध की कोई जानकारी नहीं थी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और डिजिटल साक्ष्य समेत अन्य सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।


(CG ई खबर)
👉 आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads