ads 90x728

भठोरा सरईपाली की दो बेटियों ने बढ़ाया मान, पुलिस उप-निरीक्षक बनने पर हुआ भव्य सम्मान


बांकीमोंगरा/कोरबा (CG ई खबर) :  
नगर पालिका बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 19 अंतर्गत ग्राम भठोरा सरईपाली में आज गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला। गाँव की दो होनहार बेटियाँ कु. निशा विंध्यराज (पुत्री स्व. प्यारे लाल विंध्यराज) एवं कु. सुशीला विंध्यराज (पुत्री लाहोरन विंध्यराज) का पुलिस उप-निरीक्षक (Sub-Inspector) पद पर चयन होने पर ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और स्मृति चिन्ह भेंट कर दोनों नव-नियुक्त अधिकारियों का सम्मान किया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि निशा और सुशीला ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष से न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गाँव और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमर सिंह कंवर, सुरेंद्र प्रसाद राठौर, देवप्रसाद राठौर, छतराम यादव, मसत राम विंध्यराज, बाबूजी, चंद्रा बिंझवार, मनजीत यादव, नरेंद्र प्रसाद, विजय, गोलू कंवर, सूरज सिंह, गरुड़ सिंह, नोनी बाई, जय सिंह बिंझवार, भूपेंद्र, सुखनंदन कंवर, सुखेन, रमेश विंध्यराज, सुखेन कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

अंत में सभी ग्रामवासियों ने दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कर्तव्य पथ पर ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा करने की शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads