CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

12वीं हिन्दी पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, सरकारी शिक्षक समेत दो गिरफ्तार

CGBSE Paper Leak Case

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल। के 12वीं बोर्ड हिन्दी प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में एक सरकारी शिक्षक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जवाहर लाल कुर्रे और विकास सेन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी जवाहर लाल कुर्रे जिले के बोरतरा स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में पीटीआई के पद पर पदस्थ है, जबकि विकास सेन बोरतरा में नाई दुकान संचालक है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी शिक्षक से ही वेणु जंघेल को हिन्दी विषय का प्रश्नपत्र मिला था।

जांच एजेंसियों के मुताबिक जवाहर लाल कुर्रे ने तीन हजार रुपये लेकर वेणु जंघेल और विकास सेन को पेपर बेचा था। पुलिस ने बैंक खाते के लेनदेन के आधार पर इस पूरे सौदे की पुष्टि होने का दावा किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

वहीं दूसरे आरोपी विकास सेन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी वेणु जंघेल पहले से ही जेल में बंद है। पुलिस का कहना है कि पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पूरा मामला में दर्ज एफआईआर के तहत जांच में है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads