CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोलकाता : फालता विधानसभा क्षेत्र में आज दोबारा मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम


पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा क्षेत्र में आज दोबारा री-पोलिंग कराई जा रही है। इससे पहले हुए मतदान के दौरान EVM में कथित छेड़छाड़ और अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आए थे, जिसके बाद चुनाव आयोग ने पूरे क्षेत्र की वोटिंग को निरस्त कर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया था। चुनाव आयोग के निर्देश पर आज फालता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर मतदाता दोबारा अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

री-पोलिंग को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। किसी भी प्रकार की हिंसा, अव्यवस्था या गड़बड़ी को रोकने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 35 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई के लिए 30 क्विक रिस्पॉन्स टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए हर मतदान केंद्र पर विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बूथ के अंदर दो-दो वेब कैमरे लगाए गए हैं, जबकि बूथ परिसरों के बाहर सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा पूरे फालता विधानसभा क्षेत्र की ड्रोन कैमरों के जरिए हवाई निगरानी भी की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

चुनाव आयोग और प्रशासन का दावा है कि इस बार मतदान पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। वहीं मतदाताओं में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है और सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आने लगी हैं।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads