ads 90x728

नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार


(CG ई खबर |प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

कोरबा। नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रार्थी सहित कई लोगों से एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी लगाने का झांसा देकर करीब 12 लाख रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई बोलेरो वाहन की जानकारी भी जुटाई है।

मामला अपराध क्रमांक 245/2022 धारा 420 भादवि का है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सुरेश कुमार दुबे पिता स्व. दुर्गा प्रसाद दुबे उम्र 57 वर्ष निवासी ग्राम नुनेरा (भेलवाभांटा), थाना पाली, जिला कोरबा बताया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सकर्रा निवासी प्रार्थी डालेश्वर प्रसाद चंद्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि द्वारिका प्रसाद गबेल, देवेन्द्र कुमार गबेल एवं संतोष गबेल के माध्यम से आरोपी सुरेश कुमार दुबे ने वर्ष 2011 में एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में नौकरी लगाने का भरोसा दिलाकर उससे एवं अन्य पीड़ितों से कुल 12 लाख रुपये ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगाई।

जांच पूरी होने के बाद दिनांक 16 अगस्त 2022 को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने ठगी की रकम में से 5 लाख 75 हजार रुपये से बोलेरो वाहन खरीदा था।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी सक्ति डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

इसी कड़ी में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में पुलिस एवं साइबर टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी अपने गांव नुनेरा आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने थाना पाली क्षेत्र के ग्राम नुनेरा पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे 16 मई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक सी.पी. कंवर (साइबर सेल प्रभारी), प्रधान आरक्षक दामोदर जायसवाल, आरक्षक सेतराम पटेल, गोपाल साहू, शत्रुघ्न जांगड़े एवं महिला आरक्षक लक्ष्मीन सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads