CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

दीपका नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 15 उपचुनाव : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने चंद्रलेखा राज को बनाया उम्मीदवार


कोरबा/दीपका।
दीपका नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 15 में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने वार्ड क्रमांक 15 से चंद्रलेखा राज को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

चंद्रलेखा राज पूर्व में एसईसीएल एनसीएच गेवरा प्रोजेक्ट में नर्स के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे लगातार वार्ड में जनसेवा और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि उनकी साफ-सुथरी छवि, सेवा भाव और आम नागरिकों के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है।

18 मई को नामांकन के अंतिम दिन चंद्रलेखा राज ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नामांकन कार्यक्रम में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुर्रे, जिला मंत्री नोभित साहू, महिला विंग जिलाध्यक्ष चंचल महंत, उपाध्यक्ष सुनीता खूंटे उपस्थित रहीं। वहीं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिलाध्यक्ष सुरजीत सोनी, जिला संगठन मंत्री ओम केवट, आनंद वैष्णव तथा प्रस्तावक आशीष सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।

पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि वार्ड क्रमांक 15 के समग्र विकास, जनसमस्याओं के निराकरण और सेवा भावना को प्राथमिकता देते हुए चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं उम्मीदवार चंद्रलेखा राज ने वार्डवासियों का आशीर्वाद और समर्थन मिलने पर जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
कोरबा

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads