CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

ऑपरेशन आघात : रायगढ़ पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई, 18 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार


रायगढ़, 7 मई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से रायगढ़ लाई जा रही गांजा की खेप को नाकेबंदी कर पकड़ा।

पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कूटी के जरिए उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ में खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर तत्काल संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 18 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1 लाख 81 हजार बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से गांजा परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी, एक Vivo Y100A स्मार्टफोन समेत कुल लगभग ₹2 लाख 11 हजार की संपत्ति जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में विजय एक्का (34 वर्ष) निवासी नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़, हेमसागर यादव (43 वर्ष) निवासी नारायणपुर मुड़ापारा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ तथा परमेश्वर यादव (45 वर्ष) निवासी फरसाटोली थाना बागबहार जिला जशपुर शामिल हैं।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 20 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की गई है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में नशे के कारोबार, तस्करी और अवैध बिक्री में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads