CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार


रायगढ़, 7 मई 2026।
थाना कोतरारोड़ पुलिस ने महिला से छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 मई 2026 को एक स्थानीय महिला ने थाना कोतरारोड़ में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी शशिरंजन द्विवेदी, जो ट्रक चालक है और उसके बेटे के परिचय में होने के कारण घर में आना-जाना करता था, ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया।

महिला ने बताया कि 29 अप्रैल 2026 को जब घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी घर में घुस आया। आरोपी ने गलत नियत से महिला का हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी जबरदस्ती करने लगा तथा हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी शशिरंजन द्विवेदी पिता अखिलेश प्रसाद द्विवेदी, उम्र 31 वर्ष, निवासी दरूआ जिला पलामू (झारखंड), हाल निवासी कोतरारोड़ के विरुद्ध अपराध क्रमांक 135/2026 के तहत धारा 76, 331(5), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध दर्ज किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads