CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

जांजगीर में युवती को बदनाम करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, अश्लील पोस्ट वायरल करने की देता था धमकी


जांजगीर-चांपा।
जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में एक युवती को बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विद्यासागर जोशी के रूप में हुई है, जो मुंगेली जिले के चिल्फी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवती को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और सोशल मीडिया में आपत्तिजनक एवं अश्लील सामग्री पोस्ट करने की धमकी दे रहा था। मामले की शिकायत मिलने के बाद बलौदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बलौदा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर किसी को बदनाम करने, धमकी देने या अश्लील सामग्री प्रसारित करने जैसी गतिविधियों में शामिल होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads