CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा में सनसनीखेज हत्या, नर्सरी के भीतर खून से लथपथ मिला युवक का शव


कोरबा।
जिले में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दर्री मुख्य मार्ग किनारे बरकोहड़िया स्थित कोहड़िया नर्सरी के भीतर एक युवक का रक्तरंजित शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

मृतक की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के सोनसरी पामगढ़ निवासी बसंत पटेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के बरमपुर में किराए के मकान में रह रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला हत्या का माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 7 बजे शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी लखन पटले, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads