जांजगीर-चांपा में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, रिहायशी इलाके में मचा हड़कंप

CG.ई ख़बर


जांजगीर-चांपा।
शहर के वार्ड क्रमांक 2 में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रिहायशी इलाके में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से तेज लपटें उठने लगीं और वह धूं-धूं कर जलने लगा। घटना के बाद आसपास के मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी भयावह थी कि ट्रांसफार्मर करीब एक घंटे तक लगातार जलता रहा। आग लगने के बाद आसपास के घरों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए और किसी बड़े हादसे की आशंका से सहमे रहे। रिहायशी क्षेत्र होने के कारण लोगों में काफी डर का माहौल था।

घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग और संबंधित टीम को जानकारी दी गई, जिसके बाद इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। समय रहते बिजली आपूर्ति रोक दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर से उठ रही चिंगारियां आसपास तक फैल रही थीं। यदि आग पास के मकानों तक पहुंच जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में बिजली बंद रही, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मरों के नियमित मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

3/related/default