CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

हरदीबाजार न्यूज़ : पेट्रोल टंकी के पास धड़ल्ले से चल रहा कबाड़ी कारोबार, प्रतिबंध के बावजूद खुली चुनौती


हरदीबाजार:
जिले में कबाड़ कारोबार पर लगे “पूर्ण प्रतिबंध” के दावों की जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। हार्दीबाजार क्षेत्र में पेट्रोल टंकी के पास खुलेआम कबाड़ी का कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां यह कबाड़ का कारोबार फल-फूल रहा है, वहां से महज 500 मीटर की दूरी पर थाना स्थित है। इसके बावजूद इस अवैध गतिविधि पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना कई तरह की आशंकाओं को जन्म दे रहा है।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कबाड़ कारोबार को पूरी तरह बंद करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी हार्दीबाजार में इस तरह खुलेआम कारोबार चलना नियमों की अनदेखी और जिम्मेदारों की निष्क्रियता को दर्शाता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध कारोबार पर लगाम लगाई जा सके और कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads