ads 90x728

कोरबा में CBI की बड़ी कार्रवाई, SECL कुसमुंडा का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक : ओम प्रकाश पटेल)

कोरबा। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने SECL कुसमुंडा क्षेत्र के सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क की पहचान मनोहर लाल कौशिक के रूप में हुई है। उस पर एक खदान कर्मी से पीएफ राशि निकालने के एवज में 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार, SECL कुसमुंडा में कार्यरत एक खदान कर्मी को अपने पीएफ खाते से करीब 5 लाख रुपए निकालने थे। इसके लिए उसने सीएमपीएफ विभाग में पदस्थ क्लर्क मनोहर लाल कौशिक से संपर्क किया। आरोप है कि क्लर्क ने फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर कर्मचारी को कई दिनों तक कार्यालय के चक्कर लगवाए और अंततः काम कराने के बदले रिश्वत की मांग कर दी।

क्लर्क की मांग और व्यवहार से परेशान खदान कर्मी ने मामले की शिकायत भिलाई स्थित CBI कार्यालय में की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए CBI ने टीम गठित कर कार्रवाई की योजना बनाई।

बताया जा रहा है कि रविवार को कार्यालय बंद होने के कारण आरोपी क्लर्क ने खदान कर्मी को किसी अन्य स्थान पर बुलाया था। इसी दौरान पहले से जाल बिछाकर बैठी CBI टीम ने जैसे ही आरोपी को रिश्वत की रकम लेते देखा, उसे मौके पर ही दबोच लिया।

CBI की इस कार्रवाई के बाद SECL कुसमुंडा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads