बिहार के की सुरक्षा व्यवस्था अब और अधिक मजबूत हो गई है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने आधिकारिक रूप से एयरपोर्ट की सुरक्षा का कार्यभार संभाल लिया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री , दरभंगा सांसद , CISF महानिदेशक सहित राज्य सरकार और CISF के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
दरभंगा एयरपोर्ट अब CISF सुरक्षा दायरे में शामिल होने वाला देश का 72वां हवाई अड्डा बन गया है। उत्तर बिहार की हवाई कनेक्टिविटी के लिहाज से यह एयरपोर्ट बेहद अहम माना जाता है। साथ ही भारत-नेपाल सीमा के नजदीक स्थित होने के कारण इसकी रणनीतिक महत्ता भी काफी बढ़ जाती है।
बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर CISF की तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण एयरपोर्ट की सुरक्षा जिम्मेदारी CISF को सौंपना, देश के अहम बुनियादी ढांचे और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में बल पर जताए जा रहे भरोसे को दर्शाता है।
दरभंगा एयरपोर्ट पर CISF की तैनाती को सुरक्षा के लिहाज से बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर यात्रा सुविधा मिलने की उम्मीद है।

