CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत लगाए गए पौधे


कोरबा/बांकीमोंगरा।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बांकीमोंगरा भाजपा मंडल द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयघोष के साथ हुई। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अध्यक्ष सोनी विकास झा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से लोग अपनी मां के सम्मान और धरती माता की रक्षा के लिए पौधे लगा रहे हैं।


भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं भाजयुमो के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मां की तरह प्रकृति भी हमारा पालन-पोषण करती है, इसलिए मां के नाम लगाया गया एक पौधा सम्मान और कर्तव्य दोनों का प्रतीक है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सोनी विकास झा, भाजपा जिला मंत्री सतीश झा, मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, विकास झा, भागवत विश्वकर्मा, अजीत केंवट, लक्ष्मीचंद अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, लक्ष्मी देवांगन, अनिता राजपूत, विकेश झा, मुकेश अग्रवाल, संजय दास, सूरज मिश्रा, प्रकाश झा, शशि साहू एवं गौरी केंवट सहित भाजपा, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads