CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

तेज रफ्तार ट्रेलरों की भिड़ंत, हेल्पर केबिन में फंसा; चालक मौके से फरार


कोरबा/कटघोरा।
कटघोरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छुरी क्षेत्र के पास तेज रफ्तार से चल रहे एक ट्रेलर ने आगे जा रहे दूसरे ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पीछे वाले ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार हेल्पर केबिन में बुरी तरह फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों ट्रेलर कोरबा से कटघोरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे चल रहे ट्रेलर का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सामने चल रहे ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर के बाद सामने वाला ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे हेल्पर को बाहर निकालने के लिए काफी देर तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम और अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रेलर और उसके चालक की पहचान कर तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है।

CG ई खबर
आपकी आवाज, आपकी खबरें 24x7

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads