जांजगीर-चांपा। जिले के सारागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कमरीद गांव में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तम यादव तालाब में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में उन्हें तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर सारागांव थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है तथा मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
CG ई खबर की अपील है कि बारिश के मौसम में तालाब, नदी और अन्य जलाशयों में नहाने या गहरे पानी में जाने से बचें तथा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।


