CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कांकेर पुलिस की बड़ी सफलता: ₹1.50 लाख का चोरी हुआ डीजल जनरेटर बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार


कांकेर।
कांकेर जिले के थाना आमाबेड़ा पुलिस ने लगभग ₹1.50 लाख मूल्य के चोरी हुए डीजल जनरेटर की बरामदगी करते हुए चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के निर्माण स्थल से रात्रि के समय डीजल जनरेटर चोरी कर लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना आमाबेड़ा पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, वैज्ञानिक विवेचना, साइबर टीम और सक्रिय मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पूर्व नियोजित योजना के तहत निर्माण स्थल से जनरेटर चोरी कर उसे बेचने के उद्देश्य से छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया डीजल जनरेटर, घटना में प्रयुक्त टाटा ऐस वाहन, जनरेटर लोड करने में उपयोग की गई चैन तथा अन्य सामग्री बरामद कर ली है।

कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, चोरी अथवा अन्य अपराध की सूचना तत्काल निकटतम थाना, डायल-112 या कांकेर पुलिस अपराध हेल्पलाइन 9479155125 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

CG ई खबर के साथ जुड़े रहें, छत्तीसगढ़ की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads