ads 90x728

Ads-Google

जांजगीर-चांपा बिग न्यूज़: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 मकान ढहाए, 18 परिवारों को नोटिस; बारिश में बेघर हुए परिवार


जांजगीर-चांपा।
जिले के अफरीद पंचायत अंतर्गत आश्रित ग्राम मुड़पार में वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी वन भूमि पर बने 2 मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद दो परिवार बारिश के बीच बेघर हो गए। वहीं, 18 अन्य परिवारों को भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर वन विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वन विभाग का कहना है कि संबंधित भूमि पर पौधरोपण अभियान चलाया जाना है, इसलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

दूसरी ओर, प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे वर्षों से इस स्थान पर निवास कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए मकान तोड़ दिए गए, जिससे उनके सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से विस्थापन और पुनर्वास की मांग की है।

बारिश के मौसम में अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता और आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। प्रशासन की ओर से फिलहाल पुनर्वास को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads