CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा गया रिमांड पर



रायगढ़।
महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई के तहत संचालित "अभियान संवेदना" के अंतर्गत रायगढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में महिला थाना एवं सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी लफ्फू उर्फ विजय सारथी (38 वर्ष) निवासी दरोगा पारा, बुढ़मई मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली, रायगढ़ के खिलाफ अपराध क्रमांक 65/2026 दर्ज किया।


आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत सख्त एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से भी ऐसे मामलों की सूचना बिना किसी डर के तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads