CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा: भाजपा पार्षद दिलीप दास पर पत्नी की शिकायत के बाद एक और मामला दर्ज, पहले से चल रहे विवादों के बीच बढ़ी चर्चाएं


कोरबा।
बांकीमोंगरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 23 के भाजपा पार्षद दिलीप कुमार दास एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार उनकी पत्नी सुष्मिता दास की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 296 एवं 351(3) के तहत अपराध दर्ज किया है। हालांकि पार्षद दिलीप दास ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा, निराधार एवं साजिश के तहत लगाया गया बताया है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थिया सुष्मिता दास (25 वर्ष), निवासी मुड़ापार, कोरबा ने बताया कि उनका एक प्रकरण एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि 2 जुलाई को दोपहर लगभग 12 बजे, जब वह एसडीएम कार्यालय से बाहर निकलीं, तब दिलीप कुमार दास ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि तहसील परिसर में आरोपी उनकी गाड़ी के पास पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। उस समय पीड़िता की मां बलिका यादव, भाई परदेशी तथा राम साहू भी मौजूद थे। रिपोर्ट के अनुसार, दिलीप दास ने स्वयं को कुसमुंडा का पार्षद बताते हुए कथित रूप से धमकी दी कि वह उन्हें जान से मार देगा। सुष्मिता दास ने अपनी शिकायत में आशंका जताई है कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसके लिए दिलीप कुमार दास जिम्मेदार होंगे।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं, दिलीप दास का कहना है कि उनके विरुद्ध लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं और उन्हें जानबूझकर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads