CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


शादी का झांसा देकर अनाचार का आरोप, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा।
शादी करने और पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर युवती के साथ अनाचार करने के मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गंगाधर कश्यप (24 वर्ष), निवासी चोरभट्टी, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मोबाइल के जरिए हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 13 अगस्त 2026 को थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि उसकी पहचान आरोपी गंगाधर कश्यप से थी और दोनों के बीच मोबाइल के माध्यम से बातचीत होती थी। आरोप है कि आरोपी ने शादी करने एवं पत्नी बनाकर रखने का झांसा देकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती अनाचार किया।

रिपोर्ट के आधार पर थाना मुलमुला में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की गई।

भिलाई में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस को आरोपी के भिलाई क्षेत्र में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने भिलाई बैकुंठ धाम के पास छावनी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी को घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपी: गंगाधर कश्यप, उम्र 24 वर्ष
निवासी: चोरभट्टी, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा
कार्रवाई: मुलमुला पुलिस
थाना प्रभारी: निरीक्षक पारस पटेल

Top Post Ad

Below Post Ad