CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

चांपा के रामबांधा तालाब के पास से चोरी बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी गिरफ्तार


चांपा।
रक्षाबंधन पर्व के दौरान रामबांधा तालाब के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में थाना चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पैशन प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 BS 9837, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवव्रत मन्नेवार (31 वर्ष), निवासी सुखरी खुर्द, थाना उरगा, जिला कोरबा के रूप में हुई है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में रामबांधा तालाब के पास घूम रहा था, इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

मामले में प्रार्थी रविन्द्र कुमार देवांगन, निवासी ग्राम खिसोरा, थाना बलौदा ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी ने बताया कि वह 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर फरसवानी गया था। वापसी के दौरान रात करीब 9 से 10 बजे के बीच उसने अपनी मोटरसाइकिल रामबांधा तालाब के पास खड़ी की और कुछ देर के लिए चला गया। वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली।

रिपोर्ट के आधार पर थाना चांपा पुलिस ने अपराध क्रमांक 455/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की करीब ₹40,000 कीमत की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता मिली। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads