कोरबा, छत्तीसगढ़। अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ राज्य इकाई द्वारा संगठन के संवैधानिक, प्रशासनिक एवं संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है।
इसी क्रम में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत कोरबा जिला में संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्री सुरेश कुमार केंवट के अनुमोदन से श्री धनंजय कुमार कश्यप को जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी, कोरबा के पद पर नियुक्त किया गया है।
संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति परिषद की नीतियों, संवैधानिक मूल्यों, प्रशासनिक समन्वय एवं पंचायत सशक्तिकरण के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ राज्य इकाई ने श्री धनंजय कुमार कश्यप को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संगठन ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता से कोरबा जिले में परिषद के संगठनात्मक विस्तार तथा पंचायत सशक्तिकरण अभियान को नई गति मिलेगी।
जारीकर्ता:
माननीय डॉ. विपेन्द्र कुमार महेश
प्रदेश मुख्य महासचिव, प्रशासनिक संगठन, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी
अखिल भारतीय पंचायत परिषद, छत्तीसगढ़
जय पंचायत। जय संविधान। जय संगठन।



