CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google


करतला के पहाड़गांव-साजापानी क्षेत्र में हाथियों की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत


(CG ई खबर | प्रमुख संपादक ओम प्रकाश पटेल)

कोरबा/करतला। करतला क्षेत्र के पहाड़गांव-साजापानी इलाके में हाथियों के दल की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बीती रात हाथियों ने संतोषी बाई कंवर के खेत और खेत में बने घर को नुकसान पहुंचाया, जिससे क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक साजापानी और जोवापारा के बगबुड़ा तालाब के पास हाथियों के पैरों के निशान मिले हैं। क्षेत्र में करीब 10 से 12 हाथियों के दल के विचरण करने की सूचना है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि हाथियों का दल केराझरिया की ओर बढ़ सकता है।

हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने और विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के दल की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने, निगरानी बढ़ाने और संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल हाथियों की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

Top Post Ad

Below Post Ad