CG ई खबर डॉनेट



Ads-Google

सागौन बाड़ी में अर्धनग्न और जली हुई महिला की लाश मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका


कोरबा/कटघोरा।
जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरमुड़ा में उस समय सनसनी फैल गई, जब सागौन बाड़ी के अंदर एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न और जली हुई लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने सागौन बाड़ी के भीतर संदिग्ध हालत में शव देखा, जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को सुरक्षित कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। वहीं एफएसएल टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सके।


प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को जलाया गया हो। हालांकि पुलिस ने अभी तक दुष्कर्म और हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

फिलहाल पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घटना के कारणों और इसमें शामिल आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Top Post Ad


Below Post Ad

Ads

ads