बलौदा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को घुमाने के बहाने ले जाकर उसके साथ अनाचार करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय आरोपी राजेश्वर कुर्रे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 426/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 126(2), 351(3), 64(2)(L), 65(1) बीएनएस तथा धारा 4 और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना बलौदा प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के साथ प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को तथा आरक्षक टिकेश्वर राठौर, संदीप डहरिया, अनुज खरे और लखेश विश्वकर्मा की भूमिका रही।
नोट: नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली कोई जानकारी प्रकाशित नहीं की गई है।


