CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

नराईबोध में जर्जर आंगनबाड़ी भवन को लेकर पार्षद का कड़ा रुख, तत्काल किराये के मकान में शिफ्टिंग का समाधान


नराईबोध/कोरबा।
ग्राम नराईबोध की पार्षद श्रीमती अमिला पटेल ने कुछ दिन पूर्व गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी भवन की स्थिति बेहद जर्जर पाई गई। बारिश के चलते भवन में सीपेज की समस्या सामने आई है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जर्जर भवन और बारिश के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


स्थिति को गंभीरता से देखते हुए पार्षद श्रीमती अमिला पटेल ने गेवरा के सुपरवाइजर को मौके पर बुलाया और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने तत्काल समाधान की मांग करते हुए सुपरवाइजर से लिखित में समाधान कराने की प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद तत्काल व्यवस्था के तौर पर आंगनबाड़ी केंद्र को सुरक्षित किराये के मकान में शिफ्ट करने का समाधान निकाला गया। इस दौरान एल्डरमैन देव प्रसाद भी मौजूद रहे।

पार्षद ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। जर्जर भवन की स्थिति को देखते हुए तत्काल सुरक्षित स्थान की व्यवस्था जरूरी थी, जिसे अब किराये के मकान के माध्यम से सुनिश्चित किया गया है।


Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads