कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में डांट-फटकार से नाराज एक युवक ने अपनी मौसी पर डंडे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी युवक तीरथ राम को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीरथ राम शाम को घूमने के बाद देर से घर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इस पर उसकी मौसी ने उसे देर से घर आने और बेवजह बाहर घूमने को लेकर डांट-फटकार लगाई। इसी बात से युवक नाराज हो गया और गुस्से में घर में रखे डंडे से मौसी के सिर पर हमला कर दिया।
हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने आरोपी युवक तीरथ राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
CG ई खबर | कोरबा


