CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

ग्राम लांजा में 6.761 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बिक्री के लिए घर में छिपाकर रखा था नशीला पदार्थ


सिमगा।
ग्राम लांजा में अवैध रूप से गांजा रखकर उसकी बिक्री करने के आरोप में सिमगा पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 6.761 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹50,000 बताई गई है, बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम लांजा में अवैध गांजा रखे जाने की सूचना मिलने के बाद थाना सिमगा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नेपाल जोशी पिता होरीलाल जोशी, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम लांजा, थाना सिमगा के रूप में हुई है।


पुलिस की कार्रवाई में गांजे के अलावा घटना में प्रयुक्त होंडा एसपी मोटरसाइकिल और ओप्पो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बरामद सामग्री समेत कुल ₹1,17,000 का जुमला माल जब्त किए जाने की जानकारी दी है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उड़ीसा से गांजा लाकर अपने घर में रखने और बिक्री करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 20(B) NDPS Act के तहत कार्रवाई की है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

नेपाल जोशी, पिता होरीलाल जोशी, उम्र 38 वर्ष
निवासी — ग्राम लांजा, थाना सिमगा

जब्त सामग्री

  • 6.761 किलोग्राम अवैध गांजा — कीमत लगभग ₹50,000
  • होंडा एसपी मोटरसाइकिल
  • ओप्पो मोबाइल फोन
  • कुल जुमला कीमत — ₹1,17,000

CG ई खबर | आपकी आवाज, आपके शहर से

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads