CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

कोरबा: 220 केवी विद्युत लाइन का करीब 1 टन एल्युमिनियम केबल चोरी, उरगा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


कोरबा।
थाना उरगा क्षेत्र में 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। चोरी की वारदात मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड में हुई थी। उरगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर करीब 1 टन एल्युमिनियम तार तथा चोरी में प्रयुक्त ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी ने 5 सितंबर 2026 को थाना उरगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 31 अगस्त 2026 की रात करीब 10:30 बजे के बाद मिश्रा ट्रेडर्स के यार्ड में खुले क्षेत्र में रखे 220 केवी विद्युत लाइन के एल्युमिनियम केबल चोरी हो गए।

जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपी द्वारा करीब एक टन एल्युमिनियम तार चोरी कर कबाड़ी को बेचने की बात सामने आई।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए एल्युमिनियम तार को बरामद किया। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल किए गए ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

उरगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस चोरी किए गए तार की बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads