CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

न्यू नंदी ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, दो आरोपी और एक बालक गिरफ्तार


रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर स्थित न्यू नंदी ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के चांदी के जेवरात सहित करीब 4.50 लाख रुपये का सामान और वारदात में इस्तेमाल मेस्ट्रो वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी अजय मंडल की कुशालपुर में मलसाय तालाब के पास न्यू नंदी ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी की दुकान है। प्रार्थी ने बताया कि 31 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह दुकान में ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन 1 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो शटर के एक तरफ का ताला टूटा हुआ मिला। शटर जमीन से उठा हुआ था, जिसके बाद दुकान के अंदर जाकर जांच करने पर चोरी की घटना सामने आई।

घटना की सूचना मिलने पर थाना पुरानी बस्ती पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ संदिग्धों की गतिविधियों और पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

पुलिस ने मामले में संजय चौहान सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ और बरामदगी की कार्रवाई में चोरी के चांदी के जेवरात सहित करीब 4.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त मेस्ट्रो वाहन भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी संजय चौहान पूर्व में भी चोरी और नकबजनी की आधा दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके अन्य आपराधिक मामलों तथा संभावित साथियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई को पुरानी बस्ती क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात के त्वरित खुलासे के रूप में देखा जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads