CG ई खबर डॉनेट

Ads-Google

साइड नहीं देने की बात पर विवाद, दो सगे भाइयों ने किया जानलेवा हमला; दोनों गिरफ्तार


पलारी।
साइड नहीं देने की बात को लेकर विवाद के बाद अश्लील गाली-गलौज करते हुए बांस के डंडे और मुक्के से जानलेवा हमला करने के मामले में थाना पलारी पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, साइड नहीं देने की बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और बांस के डंडे तथा मुक्के से हमला किया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल बंजारे पिता संतोष बंजारे, उम्र 18 वर्ष 06 दिन तथा गौरव बंजारे पिता संतोष बंजारे, उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम भरूवाडीह, थाना पलारी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 117(2), 109(1) एवं 3(5) BNS के तहत कार्रवाई की है। घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा आदि भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है।

थाना पलारी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads


ads