ads 90x728

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

(


CG ई खबर | दर्री ब्लॉक रिपोर्टर : सरस्वती मरकाम)

कोरबा / छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली कोरबा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

मामले का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 10:30 से 11:30 बजे के मध्य वह अपनी हीरो बुलेट मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 12 BU 8550) को घर के सामने खड़ी कर नमाज पढ़ने गया था।
वापस लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली, जिसे किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।

रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की घटना को स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपीगण

  1. शुभम खत्री, पिता स्व. अनिल खत्री, उम्र 23 वर्ष, निवासी – संजय नगर, कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
  2. आकाश मेहर, पिता अनुप मेहर, उम्र 28 वर्ष, निवासी – लक्ष्मणबन तालाब, कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)
  3. राकेश यादव, पिता शंकर यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी – लक्ष्मणबन तालाब, कोरबा, थाना कोतवाली, जिला कोरबा (छ.ग.)

बरामदगी

आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई हीरो बुलेट मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads

ads